यह कवर पौधों को कीटों और धूप से बचाने के साथ ही उन्हें तेज धूप में जलने से बचाता है। इसके साथ ही 45 डिग्री तापमान में भी पौधों के आसपास नमी बनाए रखता है। पौधे की ऊंचाई 5 फीट तक होने तक पौधे को क्रॉप कवर में रखा जा सकता है। पौधे के आकार के हिसाब से कपड़े की सिलाई कर कवर तैयार किया जा सकता है। पतला कपड़ा होने से हल्की धूप और हवा पास होती रहती है। जिले के कुछ किसान इसका उपयोग कर पपीते की फसल को वायरस और अन्य बीमारियों से बचा रहे हैं। यह तकनीक किसानों को आर्थिक नुकसान से भी बचाती है। - लट्टे के सफेद रंग के कपड़े से क्रॉप कवर बनाया जाता है। क्रॉप कवर सन बर्न से पौधों को बचाता है। - क्रॉप कवर CO2 को बनाए रखने में मदद करता है जो उच्च प्रकाश संश्लेषण में सहायक है। - हवा, पानी, नमी और सूरज की रोशनी आर-पार होती है। - फसल कवर 30-40% तक पानी भी बचाता है। विकास को रोकता है और कटाई अवधि को भी बढ़ाता है। - यह कवर पौधे को स्वस्थ और मजबूत बनाता हैं। फलों के आकार में एकरूपता और गुणवत्ता में सुधार करता है, ताकि पैदावार को बाजार में अच्छी कीमत मिल सके। - यह पौधों की वृद्धि को अधिकतम सीमा तक बढ़ाता है। - तेज धूप से पौधों को सुरक्षित रखता है। - पौधे के अंदर नमी बनी रहती है, जिससे ग्रोथ अच्छी होती है। - इस तकनीक के अपनाने से पारा 10 से 15 डिग्री तक कम हो जाता है। - क्रॉप कवर से किसी प्रकार के कीट पौधे को नुकसान नहीं पहुंचते। - कीटों से सुरक्षित रहने के कारण कीटनाशक दवाइयों का उपयोग कम होता है। - इससे फसल के रख-रखाव पर खर्च कम होता है और उत्पादन बेहतर होता है।
If you've used this product, share your thoughts with other customers
No reviews available for this product yet. Be the first to share your thoughts!